रंगोली के जरिए स्वच्छ विद्यालय, कूड़ा प्रबंधन और स्वस्थ वातावरण का संदेश; __ सात समूहों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

स्वच्छता को लेकर जागरूकता केवल नारों तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों के रचनात्मक प्रयासों के जरिए समाज तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से मंगलवार को नगर पंचायत चौसा में छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत सुविधा इंटरनेशनल के तत्वावधान में 10+2 राजकीय कृत बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं और 11वीं की छात्राओं ने सात समूहों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रंगोली के जरिए स्वच्छ विद्यालय, कूड़ा प्रबंधन और स्वस्थ वातावरण का संदेश; __ सात समूहों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

__रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

केटी न्यूज/चौसा

स्वच्छता को लेकर जागरूकता केवल नारों तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों के रचनात्मक प्रयासों के जरिए समाज तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से मंगलवार को नगर पंचायत चौसा में छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत सुविधा इंटरनेशनल के तत्वावधान में 10+2 राजकीय कृत बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं और 11वीं की छात्राओं ने सात समूहों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों और विभिन्न आकृतियों के माध्यम से स्वच्छता से जुड़े संदेशों को जीवंत रूप दिया। किसी रंगोली में स्वच्छ विद्यालय की तस्वीर उकेरी गई तो किसी में साफ-सुथरी सड़क, कूड़ा प्रबंधन और स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया गया।

आकर्षक रंग संयोजन और रचनात्मक प्रस्तुति के जरिए छात्राओं ने लोगों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।मौके पर नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी अरसद हैदर नकवी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर क्षेत्र में स्वच्छता पखवारा चलाया जा रहा है। बच्चों को अभियान से जोड़ने के लिए रंगोली, चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने और उनमें बचपन से ही स्वच्छता की आदत विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। जनभागीदारी के बिना स्वच्छता अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाना संभव नहीं है।

प्रतियोगिता में अनुराधा कुमारी ग्रुप ने प्रथम, साक्षी कुमारी ग्रुप ने द्वितीय और दिया एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को मोमेंटो, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मिथिलेश जी, स्वच्छता साथी दीपक चौधरी, सुविधा इंटरनेशनल के निदेशक प्रांजल, प्रोजेक्ट मैनेजर कुणाल उपाध्याय व दीपक सिंह, कार्यक्रम प्रबंधक शुभम श्रीवास्तव, टीम लीडर अतुल मिश्रा व शुभम भट्ट समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभियान से जुड़े कर्मी मौजूद रहे।