विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को कॉलेज में लगा सहयोग शिविर
राजकीय डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सुविधाओं के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महाविद्यालय की सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना और उन्हें कॉलेज स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।

__ कल्याणकारी योजनाओं से लेकर कॉलेज की सुविधाओं तक की दी गई जानकारी, शिक्षकों ने किया मार्गदर्शन
केटी न्यूज/चौगाईं
राजकीय डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सुविधाओं के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महाविद्यालय की सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना और उन्हें कॉलेज स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।प्राचार्य प्रो. गुलाब फलहारी के निर्देशन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई, महाविद्यालय की सुविधाओं, विभिन्न प्रक्रियाओं तथा छात्रहित से जुड़ी योजनाओं को लेकर अपनी जिज्ञासाएं और समस्याएं शिक्षकों के समक्ष रखीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया।

शिविर में विद्यार्थियों को सरकार एवं महाविद्यालय स्तर पर संचालित छात्र कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं तथा विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे महाविद्यालय स्तर पर संबंधित पदाधिकारी या शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।प्राचार्य प्रो. गुलाब फलहारी ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ उनकी समस्याओं का समय पर समाधान महाविद्यालय की प्राथमिकता है। छात्र-छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय स्तर पर लगातार सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।शिविर में नोडल पदाधिकारी बबलू कुमार के अलावा शिक्षक कुंदन कुमार, डॉ. अंजली, आकिब मुर्तजा, मो. अर्शे आलम, मोना, डॉ. विकास कुमार राणा, डॉ. अशोक कुमार यादव एवं मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

