Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को सुनाई उम्र कैद की सजा

गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को सुनाई उम्र कैद की सजा

केटी न्यूज/प्रयागराज

गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को सुनाई उम्र कैद की सजा

यूपी के बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे अंतरराज्यीय गिरोह (आईएस-191) के सरगना मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही मुख्तार अंसारी पर दो लाख दो हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया है।

गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को सुनाई उम्र कैद की सजा

मंगलवार को बांदा जेल से पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष न्यायाधीश (MP-MLA) अवनीश गौतम की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाए गए। मुख्तार अंसारी की आज यानि 12 मार्च को सजा का ऐलान किया है। वहीं, भ्रष्टाचार के मामले में मुख्तार अंसारी दोषमुक्त कर दिया गया था

गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को सुनाई उम्र कैद की सजा

जानिए क्या है पूरा मामला 

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ आरोप लगा कि उसने 10 जून 1987 को दोनाली बंदूक के लाइसेंस के लिए गाजीपुर के जिला मजिस्ट्रेट के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। गाजीपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से संस्तुति प्राप्त कर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर लिया गया था। 

गाजीपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को सुनाई उम्र कैद की सजा

फर्जीवाड़ा उजागर होने पर सीबीसीआईडी द्वारा चार दिसंबर 1990 को मुहम्मदाबाद थाने में मुख्तार अंसारी, तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर समेत पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच के बाद तत्कालीन आयुध लिपिक गौरीशंकर श्रीवास्तव और मुख्तार अंसारी के विरुद्ध 1997 में अदालत में आरोप पत्र प्रेषित किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।