डुमरांव के महरौरा में युवक की हत्या, शरीर पर कई गहरे जख्म की निशान, जांच में जूटी पुलिस

डुमरांव के महरौरा में युवक की हत्या, शरीर पर कई गहरे जख्म की निशान, जांच में जूटी पुलिस

-

- थानाध्यक्ष विंदेश्वरी राम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस 

केटी न्यूज/ डुमरांव 

डुमरांव थाना क्षेत्र महज एक किलोमीटर की दुरी पर महरौरा गांव में युवक की हत्या कर दी गई। जिसके बाद गांव में सनसनी मच गया। परिजनों ने बताया कि युवक प्रतिदिन कि तरह वह  पोखरा पर सोने गया गया। आधी रात को कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह अधमरा हो गया। घटना की सूचना किसी ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने हालत नाजूक देखते हुए उसे अनुमंडलीय अस्पाल ले गए। जहां से डाक्टर हालत नाजूक देख रेफर कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मासूम बच्चों के साथ पीडित की पत्नी व मां

युवक की पहचान स्थानीय गांव निवासी ग्रहण राय उर्फ कृष्णा राय उम्र 30 पिता माला राय वर्ष है। घटना के बाद गांव में पुरे गांव में हडकंप मच गया। परिजनों ने डुमरांव थानाध्यक्ष विन्देश्वरी राम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर दलबल के साथ पहुंचे जहां शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी का नाम रिशु देवी है और मृतक के तीन बच्चे है। जिसमें दो बेटा व एक बेटी है। थानाध्यक्ष विन्देश्वरी राम ने बताया कि युवक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन जैसे बताऐगें वैसा एफआईआर होगा।