Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

उन्नाव हादसे में उजड़े कई परिवार

आज बुधवार सुबह यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भयंकर हादसा हो गया।इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।

उन्नाव हादसे में उजड़े कई परिवार
Accident

केटी न्यूज़/लखनऊ

आज बुधवार सुबह यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भयंकर हादसा हो गया।इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।30 से ज्यादा लोग इसमें घायल हो गए हैं।हादसे के बाद घायलों को इलाज के सामुदायिक केंद्र और  ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

उन्नाव हादसे में उजड़े कई परिवार

इस हादसे में तीन परिवार पूरी तरह उजड़ गए हैं। दो परिवारों के 4-4 लोग और एक परिवार से मां-बेटी की मौत हो गई।उन्नाव के कलेक्टर गौरांग राठी ने बताया घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।हादसा आगरा से करीब 247 किमी. पहले हुआ है। हादसे में स्लीपर बस का एक हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। शिवहर जिले के हिरोगा निवासी बाबू दास का परिवार इस हादसे में पूरी उजड़ गया। इस हादसे में बाबू दास, उनके बेटे भरत भूषण, राम प्रवेश की मौत हो गई। ये सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए बिहार गए हुए थे। ऐसे में छुट्टियां खत्म होने के बाद परिवार के सभी लोग दिल्ली लौट रहे थे।

उन्नाव हादसे में उजड़े कई परिवार

वहीं दूसरा परिवार मुलहारी जिले के रहने वाले मो. शफीक का है। दोनों परिवारों के 4-4 सदस्य इस हादसे में हताहत हो गए हैं। वहीं दिल्ली की रहने वाली शबना और उनकी बेटी नगमा की भी इस हादसे में मौत हो गई है।शबाना का परिवार दिल्ली के भजनपुरा में रहता था।बिहार के मुलहारी जिले की रहने वाला चांदनी का परिवार भी हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार चांदनी उनके पति शफीक, बेटा तौफीक और बहू मुन्नी सवार थी। हादसे में चारों की मौत हो गई।

उन्नाव हादसे में उजड़े कई परिवार

पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्नाव हादसे में  मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।