चौसा नगरपंचायत में होली मिलन समारोह, मुख्य पार्षद ने सफाईकर्मियों संग खेली होली
चौसा नगरपंचायत कार्यालय में गुरुवार को नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपंचायत क्षेत्र के सभी सफाईकर्मियों के साथ होली मनाई गई। मुख्य पार्षद किरण देवी ने सफाईकर्मियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दीं और उनके योगदान की सराहना की।

केटी न्यूज/चौसा

मुख्य पार्षद ने कहा कि होली का त्योहार भारत की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नगरवासियों को आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ इस त्योहार को मनाने का संदेश दिया। वही, पूर्व जिला पार्षद डा. मनोज कुमार यादव ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है और वसंत ऋतु के आगमन का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें नई ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सभी ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
समारोह में नगर के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें वार्ड पार्षद आनंद रावत, रिजवान खान, महेंद्र पांडे, शैलेश कुशवाहा, काजू मिश्रा, गोलू दुबे, सुनील कुमार यादव, राम लखन पाल अधिवक्ता, गोविंद खरवार, ईश्वर यादव, रामआशीष कुशवाहा, इरशाद रजक, रामप्रवेश राजभर, विजय राम, मुकेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, शमीम शाह, प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश, जयराम कुशवाहा, मंगल देव पासवान और जितेश कुमार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी उपस्थित रहे।