बेहतर काम का इनाम : डुमरांव में बेहतर कानून-व्यवस्था स्थापित करने वाले एसडीपीओ पोलस्त कुमार को डीआईजी ने किया सम्मानित

डुमरांव अनुमंडल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले एसडीपीओ पोलस्त कुमार को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया है। शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनकी कार्यशैली की खुलकर सराहना की। यह सम्मान न केवल एक अधिकारी की उपलब्धि है, बल्कि पूरे अनुमंडल के लिए गर्व का विषय बन गया है।

बेहतर काम का इनाम : डुमरांव में बेहतर कानून-व्यवस्था स्थापित करने वाले एसडीपीओ पोलस्त कुमार को डीआईजी ने किया सम्मानित

__ त्योहारों से लेकर वीआईपी दौरे तक—सटीक रणनीति और टीमवर्क से कायम की शांति, डीआईजी ने सराहा नेतृत्व

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव अनुमंडल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले एसडीपीओ पोलस्त कुमार को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया है। शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनकी कार्यशैली की खुलकर सराहना की। यह सम्मान न केवल एक अधिकारी की उपलब्धि है, बल्कि पूरे अनुमंडल के लिए गर्व का विषय बन गया है।डीआईजी कार्यालय के ज्ञापांक संख्या 1464 के तहत दिए गए इस प्रशस्ति पत्र में एसडीपीओ की सूझबूझ, त्वरित निर्णय क्षमता और मजबूत नेतृत्व को रेखांकित किया गया है। खासतौर पर होली, ईद और रामनवमी जैसे संवेदनशील पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को बेहद सराहनीय बताया गया।

इन मौकों पर उन्होंने न सिर्फ अतिरिक्त सतर्कता बरती, बल्कि पुलिस बल का प्रभावी प्रबंधन करते हुए किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका।इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी एसडीपीओ ने अपनी दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के हर पहलू को बारीकी से संभालते हुए उन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाया।डीआईजी सत्यप्रकाश ने अपने संदेश में कहा कि पोलस्त कुमार जैसे अधिकारी पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि सभी अधिकारी इसी तरह समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, तो आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल और मजबूत होगा।

इस सम्मान के बाद पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। स्थानीय पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने एसडीपीओ को बधाई देते हुए इसे पूरे डुमरांव अनुमंडल के लिए गौरव की बात बताया। वहीं आम लोगों ने भी उनकी निष्पक्षता, सक्रियता और जनता के प्रति संवेदनशील रवैये की सराहना की।अपनी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने इसे टीमवर्क का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता अकेले उनकी नहीं, बल्कि एसपी शुभम आर्य के मार्गदर्शन और सभी थानों की पुलिस टीम के सहयोग का परिणाम है।इस सम्मान ने न केवल एक अधिकारी का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीदों को भी नई ऊर्जा दी है।