कोरम के अभाव में नहीं हो पाई चौसा में सैरातों की बंदोबस्ती

पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार को चौसा नगर पंचायत के सैरातों की बंदोबस्ती कोरम के अभाव में नहीं हो पाई है। फिलहला इसे स्थगित कर दिया है तथा इसके लिए 24 अपै्रल को अगली तिथि मुकर्रर की गई है।

कोरम के अभाव में नहीं हो पाई चौसा में सैरातों की बंदोबस्ती

केटी न्यूज/चौसा 

पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार सोमवार को चौसा नगर पंचायत के सैरातों की बंदोबस्ती कोरम के अभाव में नहीं हो पाई है। फिलहला इसे स्थगित कर दिया है तथा इसके लिए 24 अपै्रल को अगली तिथि मुकर्रर की गई है।

हालांकि, सैरातों की बंदोबस्ती के लिए आयोजित बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, दंडाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, सशक्त समिति के सदस्य एवं बोली लगाने वाले लोग उपस्थित थे, फिर भी आवश्यक संख्या में इच्छुक प्रतिभागी न होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत हॉट-बाजार, मछली बाजार तथा छोटे-बड़े भाड़े पर चलने वाले वाहनों की सैरात की बंदोबस्ती होनी थी। इसके लिए पूर्व में सूचना प्रकाशित की गई थी। किंतु केवल एक इच्छुक व्यक्ति के पहुंचने से कोरम पूरा नहीं हो सका और बंदोबस्ती की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।

बताया जाता है कि विगत वर्ष बस वाहनों की बंदोबस्ती 30 लाख 30 हजार रुपये तथा हॉट-बाजार की बंदोबस्ती 5 लाख 25 हजार रुपये में की गई थी।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि सैरात की बंदोबस्ती प्रक्रिया में कम से कम तीन प्रतिभागियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। इस मौके पर चेयरमैन किरण देवी, दंडाधिकारी अंचल पदाधिकारी व सशक्त समिति उपस्थित रहे।