Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

एनएचएम संविदा कर्मियों ने मांगो को लेकर चौसा सीएचसी पर किया प्रदर्शन

बिहार संविदा एनएनएम संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को चौसा सीएचसी से जुड़े एनएचएम संविदा कर्मियों द्वारा फेस अटेंडेंस बंद करने, समान काम का समान वेतन देने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया।

एनएचएम संविदा कर्मियों ने मांगो को लेकर चौसा सीएचसी पर किया प्रदर्शन

केटी न्यूज/चौसा

एनएचएम संविदा कर्मियों ने मांगो को लेकर चौसा सीएचसी पर किया प्रदर्शन

बिहार संविदा एनएनएम संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को चौसा सीएचसी  से जुड़े एनएचएम संविदा कर्मियों द्वारा फेस अटेंडेंस बंद करने, समान काम का समान वेतन देने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। वे अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए परिसर में विरोध मार्च निकाल फेस अटेंडेंस का विरोध कर रहे थे।

एनएचएम संविदा कर्मियों ने मांगो को लेकर चौसा सीएचसी पर किया प्रदर्शन

संविदा एनएनएम संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर एनएचएम संविदा कर्मियों ने परिसर में ही आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।मोर्चा के भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति चलने वाली नहीं है। समान काम के लिए समान वेतन देना ही होगा। फेस रिकॉग्नाइज्ड अटेंडेंस सिस्टम पर रजिस्ट्रेशन नहीं करने, समान काम के लिए समान वेतन देने समेत अन्य मांगें जायज हैं।

एनएचएम संविदा कर्मियों ने मांगो को लेकर चौसा सीएचसी पर किया प्रदर्शन

हमारी मांगों को मान लेनी चाहिए। अपनी मांग को लेकर एनएचएम संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आगे भी हड़ताल जारी रहेगा। वही, संविदा पर कार्य कर रही एएनएम व जीएनएम द्वारा बताया गया की विगत चार माह से वेतन भी भुगतान नही हो पाया हैविरोध प्रदर्शन में अमृता सिंह,रेखा कुमारी, बिन्नी कुमारी, अनिता कुमारी, शांति, प्रियंका कुमारी वर्मा, रोमी कुमारी, मीरा कुमारी, सुमन, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी आदि एनएचएम संविदा कर्मी मौजूद थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।