Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

बक्सर में हुआ एवरग्रीन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन, भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था

बक्सर कलेक्ट्रेट के समीप मंगलवार को एवरग्रीन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस नए प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट भोजन के साथ ठहरने की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रेडक्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, अधिवक्ता सत्यप्रकाश पांडेय और मुथूट फिनकॉर्प के शाखा प्रबंधक निकेश पांडेय उपस्थित रहे।

बक्सर में हुआ एवरग्रीन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन, भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था

बक्सर में हुआ एवरग्रीन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन, भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था

केटी न्यूज/बक्सर  

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। रेस्टोरेंट के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया और उम्मीद की जा रही है कि यह स्थान शहर का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा।

बक्सर में हुआ एवरग्रीन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन, भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था

मुख्य अतिथि कुंदन कुमार ने रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर संचालक को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करते हैं, बल्कि शहर के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। रेडक्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी ने भी प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आधुनिक और सुविधाजनक स्थानों की आवश्यकता शहर में लंबे समय से थी। यह रेस्टोरेंट निश्चित रूप से ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

बक्सर में हुआ एवरग्रीन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन, भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था

वहीं, अधिवक्ता सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि कलेक्टेªट के समीप आधुनिक रेस्टोरेंट खुलने से कलेक्टेªट आने वाले लोगों, कर्मियों के साथ ही अधिवक्ताओं को भी लजीज व्यंजन का स्वाद मिलेगा। उन्होंने इस प्रयास के लिए संचालक रामबाबू जायसवाल एवं गौरव जायसवाल को शुभकामनाएं दी।

बक्सर में हुआ एवरग्रीन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन, भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था

वहीं, रेस्टोरेंट संचालक रामबाबू जायसवाल एवं संचालक गौरव जायसवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का फूल माला, बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को यहां गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं आरामदायक ठहरने की सुविधा मिले। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे जिनमें रमेश जायसवाल

बक्सर में हुआ एवरग्रीन रेस्टोरेंट एंड कैफे का भव्य उद्घाटन, भोजन व ठहरने की उत्तम व्यवस्था

जितेंद्र राय, मान्यवर शोरूम के प्रोपराइटर प्रकाश गुप्ता, विकास कुमार, बार एसोसिएशन के सचिव बिंदेश्वरी पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता सूबेदार पांडेय, अधिवक्ता धीरज ठाकुर, मनीष पाठक, अधिवक्ता अमित यादव, आरपीएफ उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी तथा समाजसेवी संतोष भारती सहित अन्य सम्मानित व्यक्ति शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।