डुमरांव राजवाहा मार्ग का निर्माण हुआ शुरू, अनुमंडलवासियों को होगी सहूलियत
वर्षों से जर्जर पड़े डुमरांव राजवाहा मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इस रोड के बनने से अनुमंडल के चार प्रखंड के लोगों को आने-जाने मे काफी सहूलियत मिलेगी। इतना ही नहीं इस रोड का जुड़ाव सिधे फोरलेन से जुड़े होने के कारण लोग कम दूरी तय करते हुए डुमरांव, चौंगाई, केसठ और नावानगर आ-जा सकते हैं।
केटी न्यूज/डुमरांव।
वर्षों से जर्जर पड़े डुमरांव राजवाहा मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इस रोड के बनने से अनुमंडल के चार प्रखंड के लोगों को आने-जाने मे काफी सहूलियत मिलेगी। इतना ही नहीं इस रोड का जुड़ाव सिधे फोरलेन से जुड़े होने के कारण लोग कम दूरी तय करते हुए डुमरांव, चौंगाई, केसठ और नावानगर आ-जा सकते हैं। इन चार प्रखंड के लोग डुमरांव शहर के बीचोबीच से गुजर रही एनएच से होते हुए अनुमंडल अस्पताल, अनुमंडल कार्यालय, बीएमपी आते-जाते हैं। इस राजवाहा रोड के बन जाने के कारण कम समय और कम दूरी तय कर इन संस्थानों में पहुंच सकते हैं।

मालूम हो कि इस रोड से दो पुलियों का जुड़ाव है, जिसकी रेलिंग और आगे का भाग टूट चुका है। इस दोनों पुलिया का निर्माण शीघ्र शुरू होने वाला है। पुलिया और सड़क का निर्माण हो जाने के बाद शहर में लोगों को आने-जाने में जो भय बना हुआ था, जल्द ही दूर हो जाएगा। इस तरह से पुलिया और रोड के बनना शुरू हो जाने से लोगों में काफी खुशी है। इन सभी संस्थानों में आने के लिये एनएच से लोग पहले डुमरांव शहर में आते हैं, फिर ऑटो पकड़ छठिया पोखरा तक आते हैं, फिर वहा से इन संस्थानों में आना पड़ता था। ऐसे में समय की बर्बादी के साथ आर्थिक बोझ भी पड़ता था। रोड और पुल बन जाने से इस भार से लोग मुक्त हो जाएंगे।

