Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
Keshav Times

चौसा में प्रशासन की कारवाई के खिलाफ किसानों का बवाल, बक्सर डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

चौसा में निर्माणाधीन 1320 मेगा वॉट थर्मल पावर प्लांट के गेट पर धरना दे रहे किसानों ने भारी बवाल कर दिया है। इसके पहले प्रशासन ने उन्हें बलपूर्वक धरना स्थल से हटाने का प्रयास किया था जिससे आक्रोशित हुए किसानों ने प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान किसान तथा कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

चौसा में प्रशासन की कारवाई के खिलाफ किसानों का बवाल, बक्सर डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

चौसा में प्रशासन की कारवाई के खिलाफ किसानों का बवाल, बक्सर डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

केटी न्यूज/ चौसा

बुधवार को चौसा में निर्माणाधीन 1320 मेगा वॉट थर्मल पावर प्लांट के गेट पर धरना दे रहे किसानों ने भारी बवाल कर दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर  प्रशासन ने उन्हें बलपूर्वक धरना स्थल से हटाने का प्रयास किया था जिससे आक्रोशित हुए किसानों ने प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान किसान तथा कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

चौसा में प्रशासन की कारवाई के खिलाफ किसानों का बवाल, बक्सर डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

किसानों ने मौके पर मौजूद प्रशासन की चार गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए हैं। किसानों के भारी विरोध को देखते हुए प्रशासनिक टीम को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि कौन-कौन से पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि कुछ पुलिस पदाधिकारी को भी चोटे आई है।

चौसा में प्रशासन की कारवाई के खिलाफ किसानों का बवाल, बक्सर डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। घटनास्थल पर स्थानीय मुफस्सिल थाने के साथ ही राजपुर, धनसोई समेत जिलेभर की पुलिस टीम तथा वरीय अधिकारी मौजूद है। गौरतलब है कि किसान अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट के मुख्य गेट पर ही धरना दे काम ठप कर दिए थे।

चौसा में प्रशासन की कारवाई के खिलाफ किसानों का बवाल, बक्सर डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

जबकि प्रशासनिक टीम तथा पुलिस उन्हें कंपनी के गेट से अलग हट धरना देने की बात कह चुके थे। लेकिन किसान झुकने को तैयार नहीं थे। सोमवार को बक्सर एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा सदर डीएसपी धीरज कुमार तथा कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी के साथ किसानों की वार्ता असफल हो गई थी।

चौसा में प्रशासन की कारवाई के खिलाफ किसानों का बवाल, बक्सर डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

यही कारण है की प्रशासन किसानों के साथ बलपूर्वक निपटने की रणनीति बनकर आई थी। हालांकि पिछले वर्ष भी प्रशासन और स्थानीय किसानों का टकराव हो चुका था। तब काफी सियासी ड्रामा भी हुआ था और राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता राकेश टिकैत समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता यहां पहुंच किसनो को न्याय दिलाने का वादा कर चुके थे।

चौसा में प्रशासन की कारवाई के खिलाफ किसानों का बवाल, बक्सर डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

बावजूद किसानों को न्याय नहीं मिल सका है। यही कारण है कि किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया। लेकिन प्रशासनिक टीम से बात नहीं हो सकी, जिस कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। पुलिस सूत्रों कि मानें एसडीपीओ धीरज कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी चन्दन कुमार झा का सिर फूटा, वहीं कई महिला सब इंस्पेक्टर व पुलिस घायल, डीएसपी का थाने में चल रहा इलाज, थानाप्रभारी प्लांट के अंदर घीरे है। 

चौसा में प्रशासन की कारवाई के खिलाफ किसानों का बवाल, बक्सर डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।