Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

विधानसभा चुनाव 2025, बक्सर में मतगणना केंद्र की तैयारियों का हुआ सघन निरीक्षण

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बाजार समिति, बक्सर स्थित बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मतगणना केंद्र पर होने वाली व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधानसभा चुनाव 2025, बक्सर में मतगणना केंद्र की तैयारियों का हुआ सघन निरीक्षण

विधानसभा चुनाव 2025, बक्सर में मतगणना केंद्र की तैयारियों का हुआ सघन निरीक्षण

-- डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से लिया सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का जायजा, अधिकारियों को मिली सख्त हिदायत

केटी न्यूज/बक्सर

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बाजार समिति, बक्सर स्थित बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मतगणना केंद्र पर होने वाली व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधानसभा चुनाव 2025, बक्सर में मतगणना केंद्र की तैयारियों का हुआ सघन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ कहा कि चुनावी प्रक्रिया के किसी भी चरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, भवन एवं कक्षों की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरे की कार्यशीलता, विद्युत व पेयजल आपूर्ति, बैरिकेडिंग, पार्किंग की सुविधा और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभी से तैयारी में जुट जाएं ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप सुनिश्चित हो सकें।

विधानसभा चुनाव 2025, बक्सर में मतगणना केंद्र की तैयारियों का हुआ सघन निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने सुरक्षा इंतजामों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल की सुरक्षा चुनावी प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा तैनाती की जाएगी। एसपी ने बताया कि सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, निगरानी प्रणाली और बैरिकेडिंग की तैयारी अभी से की जा रही है।

विधानसभा चुनाव 2025, बक्सर में मतगणना केंद्र की तैयारियों का हुआ सघन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि निर्वाचन कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता में है और इसमें किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए।

विधानसभा चुनाव 2025, बक्सर में मतगणना केंद्र की तैयारियों का हुआ सघन निरीक्षण

चुनाव नजदीक आने के साथ प्रशासन की सक्रियता से यह संकेत साफ है कि बक्सर जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव और राजपुर (अ.जा.) में मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता तैयारी की जा रही है।

विधानसभा चुनाव 2025, बक्सर में मतगणना केंद्र की तैयारियों का हुआ सघन निरीक्षण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।