Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक घायल, समय पर इलाज बची जान

मंगलवार को तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पोखराटोला गांव के दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान 18 वर्षीय अजीत कुमार पिता भिखारी यादव और 22 वर्षीय गुड्डू कुमार पिता नरेश यादव, के रूप में की गई है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक घायल, समय पर इलाज बची जान

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक घायल, समय पर इलाज बची जान

-- बारिश के दौरान आम के पेड़ के नीचे छिपे थे दोनों युवक, मुखिया ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

केटी न्यूज/केसठ 

मंगलवार को तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पोखराटोला गांव के दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान 18 वर्षीय अजीत कुमार पिता भिखारी यादव और 22 वर्षीय गुड्डू कुमार पिता नरेश यादव, के रूप में की गई है। 

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक घायल, समय पर इलाज बची जान

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ में भर्ती कराया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. जीयाउलहक ने बताया कि दोनों युवकों को आकाशीय बिजली की हल्का झटका लगा है, फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य और स्थिर है। समय पर अस्पताल पहुंचा दिए जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक घायल, समय पर इलाज बची जान

जानकारी के अनुसार दोनों युवक खेत में काम कर रहे थे। बारिश शुरू होते ही वे नजदीक के आम के पेड़ के नीचे छिप गए। तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली वहीं गिर पड़ी, जिससे दोनों झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से समुचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवक घायल, समय पर इलाज बची जान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।