पुलिया से टकराई बाइक, अधेड़ गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के पटना-बक्सर एनएच-922 पर शनिवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कृष्णाब्रह्म स्थित पुलिया के पश्चिमी छोर के पास हुई, जहां अनियंत्रित बाइक सीधे पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।

पुलिया से टकराई बाइक, अधेड़ गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के पटना-बक्सर एनएच-922 पर शनिवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कृष्णाब्रह्म स्थित पुलिया के पश्चिमी छोर के पास हुई, जहां अनियंत्रित बाइक सीधे पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।घटना के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर पड़े व्यक्ति को देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रेहियां गांव निवासी केशव राम के 40 वर्षीय पुत्र रवि शंकर राम के रूप में की गई है।बताया जाता है कि हादसा बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि समय पर सहायता मिलने से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सका।पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एनएच-922 पर आए दिन तेज रफ्तार और असावधानी के कारण दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।