राजपुर बाजार में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल
राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के राजपुर सीएचसी ले जाया गया। जहा एक व्यक्ति की गम्भीर चोट होने से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर किया गया।

केटी न्यूज/राजपुर/बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के राजपुर सीएचसी ले जाया गया। जहा एक व्यक्ति की गम्भीर चोट होने से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर के हेठुआ गांव निवासी बादशाह राम 35 वर्ष अपनी 13 वर्षीय बेटी शुभम कुमारी के साथ बाइक से किसी कार्यवश गांव से राजपुर बाजार आए थे। जैसे ही वे बाजार के समीप पहुंचे, सामने से तेज गति आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनो बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना को देख वहा स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बादशाह राम की स्थिति गम्भीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुभम कुमारी की स्थिति खतरे से बाहर है, जबकि बादशाह राम की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई। लोगों का कहना है कि राजपुर बाजार में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ के बावजूद वाहन चालकों द्वारा गति सीमा का उल्लंघन किया जाता है, जिससे दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण हेतु सख्त कदम उठाए जाएं।