Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

गैस टैंकर और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, पांच मजदूर जख्मी

गैस टैंकर और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, पांच मजदूर जख्मी

घायलों में दो लोगों की हालत चिंताजनक, चिकित्सकों ने किया रेफर

केटी न्यूज/डुमरांव

गैस टैंकर और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, पांच मजदूर जख्मी

  - डुमराव अनुमंडल अस्पताल में इलाज रत तीनो जख्मी

जिले के नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 922 मुख्य सड़क पर इंडियन ऑयल के गैस टैंकर और ट्रैक्टर के आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार पांच मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलाें में दो की हालत चिंताजनक बतायी जाती है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम ने बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना पुराना भोजपुर-नावाडेरा गांव के बीच की बतायी जाती है। हादसे के बाद जख्मियों को गांव के समाजसेवियों व पुलिस-प्रशासन की मदद से तत्काल

गैस टैंकर और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, पांच मजदूर जख्मी

अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दो जख्मियों को रेफर कर दिया। रेफर होने वाले जख्मियों में पटना के खुसरूपुर निवासी 45 वर्षीय रत्नेश कुमार सहित एक अन्य बताया जाता है जबकि अन्य जख्मियों की पहचान नवादा के बहुआरा गांव निवासी 40 वर्षीय अमन कुमार, गया निवासी 24 वर्षीय अनुज पासवान, 25 वर्षीय मुकेश पासवान और 50 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार बताया जाता है। घटना की

गैस टैंकर और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, पांच मजदूर जख्मी

सूचना मिलते ही ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना को लेकर बताया जाता है कि सभी मजदूर बोरिंग लगाने का काम करते है। वह ट्रैक्टर पर अपने सामानों को लेकर बक्सर जा रहे थे। लेकिन पुराना भोजपुर-नावाडेरा के बीच उनकी ट्रैक्टर का टायर पंक्चर हो गया था। जिसके लिए उन्होंने सड़क किनारे ट्रैक्टर को खड़ा किया और टायर बदलने लगे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेल के टैंकर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

गैस टैंकर और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, पांच मजदूर जख्मी

इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और जोरदार धमाके के बाद फोरलेन पर अफरा-तफरी मच गयी। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम वाहन नंबर के आधार पर मालिक व टैंकर चालक की खोज शुरू कर दी है। दोनों वाहनों को जब्त किया गया है। इस मामले में जख्मियों द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत नही दी गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।