Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

अलग-अलग स्थानों से 56 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

अलग-अलग स्थानों से 56 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

शाहपुर में तस्कर के पास से 40 व कोईलवर में 16 ग्राम हेरोइन जब्त

तस्करों से पूछताछ कर गिरोह का पूरा नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर पुलिस को मंगलवार की रात मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 56 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही, एक इनोवा कार भी जब्त की गयी। कोईलवर और शाहपुर इलाके में पुलिस के द्वार चलाए गए अभियान में यह सफलता हाथ लगी है। पकड़े गए तस्करों में नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी दीपक पासवान और शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी जय प्रकाश पांडेय शामिल हैं। दीपक पासवान पूर्व में भी हेरोइन तस्करी में जेल जा चुका है। 

अलग-अलग स्थानों से 56 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव के पास हेरोइन की तस्करी की सूचना मिली। उस आधार पर तत्काल एक्शन लेते हैं तस्कर की गिरफ्तारी व हेरोइन बरामदगी को एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम द्वारा कनैली पुल के पास छापेमारी कर तस्कर जय प्रकाश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया व तलाशी के दौरान उसके पास से 98 पुड़िया में 40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

अलग-अलग स्थानों से 56 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

कोईलवर में कार से हेरोइन ला रहा था तस्कर 

कोईलवर थाने की पुलिस ने 16 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी इनोवा कार भी जब्त कर ली गयी है। वह पटना की ओर से लग्जरी इनोवा कार से हेरोइन लेकर आरा आ रहा था। गिरफ्तार तस्कर गौसगंज निवासी राजू पासवान का पुत्र दीपक पासवान है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली कि एक तस्कर सफेद रंग की लग्जरी कार से पटना की ओर से आरा आ रहा है। उस आधार पर तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर एएसपी चंद्रप्रकाश के

अलग-अलग स्थानों से 56 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

नेतृत्व में टीम गठित कर कोईलवर पुल के पास घेराबंदी कर कार पकड़ी गयी। तलाशी के दौरान कार से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी। उसके बाद उसे गिरफ्तार करते हुए कार जब्त कर ली गयी। उससे पूछताछ में पता चला कि वह 2006 में हेरोइन की तस्करी में जेल जा चुका है। एसपी ने बताया कि दोनों तस्करों से पूछताछ कर गिरोह ओर नेटवर्क की जानकारी ली जा रही है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।