Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत
Keshav Times

सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल

राजपुर-पिपराढ़ मुख्य पथ की जर्जर स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक जाने से एक प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क की खराब हालत को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर-पिपराढ़ मुख्य पथ की जर्जर स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक जाने से एक प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क की खराब हालत को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार, बन्नी उच्च विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक किसी शैक्षणिक कार्य से आवश्यक कागजात लेकर राजपुर बीआरसी जा रहे थे। इसी दौरान पिपराढ़ गांव के समीप उनकी बाइक सड़क पर बने गड्ढे में जा फंसी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे वहीं तड़पते रहे।

सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल शिक्षक को उठाया और राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया।इधर, घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों में हड़कंप मच गया। सभी शिक्षक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजपुर-पिपराढ़ सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।