Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना
Keshav Times

गोलंबर पर बेकाबू स्कूली बस ने मचाई तबाही, तीन वाहनों को टक्कर, सात लोग घायल

सोमवार को शहर के गोलंबर के पास एक बेकाबू स्कूली बस ने अचानक नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार से इलाका गूंज उठा।

गोलंबर पर बेकाबू स्कूली बस ने मचाई तबाही, तीन वाहनों को टक्कर, सात लोग घायल

केटी न्यूज/बक्सर  

सोमवार को शहर के गोलंबर के पास एक बेकाबू स्कूली बस ने अचानक नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार से इलाका गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार, गोलंबर से प्रताप सागर तक पहले से ही बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार के कारण भारी जाम लगा हुआ था। इसी दौरान कैंब्रिज स्कूल की खाली बस अचानक अनियंत्रित होकर सामने खड़ी कार, ऑटो और बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में सोहनी पट्टी निवासी मनोज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैर की दो उंगलियां कटकर अलग हो गईं। वे अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा से डुमरांव जा रहे थे और जाम में फंसे थे, तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। अन्य घायलों में हरेंद्र सिंह (सुहांव ब्लॉक के कर्मचारी), गुड़िया देवी, एजाज अहमद, मनीषा सिंह, रौशन कुमार और पांच वर्षीय सुहानी कुमारी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। चालक घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।