Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

नेपाल से लौट रहे बक्सर के दो दोस्तों की मौत से मातम, सरयू पुल पर ट्रेलर ने छीनी जिंदगी

नेपाल यात्रा की खुशियां समेटकर घर लौट रहे बक्सर के दो जिगरी दोस्तों की जिंदगी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अचानक थम गई। दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सरयू नदी पर बने पुराने पुल पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बक्सर में शोक की लहर फैल गई है।

नेपाल से लौट रहे बक्सर के दो दोस्तों की मौत से मातम, सरयू पुल पर ट्रेलर ने छीनी जिंदगी

नेपाल से लौट रहे बक्सर के दो दोस्तों की मौत से मातम, सरयू पुल पर ट्रेलर ने छीनी जिंदगी

नेपाल से लौट रहे बक्सर के दो दोस्तों की मौत से मातम, सरयू पुल पर ट्रेलर ने छीनी जिंदगी

--दोहरीघाट में दर्दनाक हादसा : __ बाइक सवार युवकों को रौंदकर फरार हुआ चालक, एक था भोजपुरी गायक तो दूसरा समाजसेवा से जुड़ा

केटी न्यूज/बक्सर।

नेपाल यात्रा की खुशियां समेटकर घर लौट रहे बक्सर के दो जिगरी दोस्तों की जिंदगी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अचानक थम गई। दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सरयू नदी पर बने पुराने पुल पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बक्सर में शोक की लहर फैल गई है।मृतकों की पहचान बक्सर नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार मिश्रा और 27 वर्षीय अभिषेक सिंह उर्फ राज सिंह के रूप में हुई है। मुकेश मूल रूप से सिमरी प्रखंड के बड़का गांव मानसिन पट्टी के रहने वाले थे।

नेपाल से लौट रहे बक्सर के दो दोस्तों की मौत से मातम, सरयू पुल पर ट्रेलर ने छीनी जिंदगी

वहीं अभिषेक भोजपुरी गायक थे। इसी वर्ष 24 फरवरी को ही उनकी शादी हुई थी। दोनों युवकों की असामयिक मौत ने परिवार और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया है।जानकारी के अनुसार दोनों मित्र 15 जून को हीरो स्प्लेंडर बाइक से नेपाल घूमने निकले थे। यात्रा पूरी करने के बाद वे नेपाल से गोरखपुर होते हुए बक्सर अपने घर लौट रहे थे। शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वे दोहरीघाट कस्बे की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुराने सरयू पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अनियंत्रित ट्रेलर चालक दोनों को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया।

नेपाल से लौट रहे बक्सर के दो दोस्तों की मौत से मातम, सरयू पुल पर ट्रेलर ने छीनी जिंदगी

हादसे के बाद पुल पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दोहरीघाट पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटाकर यातायात सामान्य कराया। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक दोनों युवक बक्सर जिले के रहने वाले थे और नेपाल से घूमकर लौट रहे थे। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फरार ट्रेलर और चालक की तलाश की जा रही है।

नेपाल से लौट रहे बक्सर के दो दोस्तों की मौत से मातम, सरयू पुल पर ट्रेलर ने छीनी जिंदगी

इधर, घटना की खबर मिलते ही बक्सर में मातम छा गया। मुकेश कुमार मिश्रा अपने मिलनसार स्वभाव, हंसमुख व्यक्तित्व और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए जाने जाते थे। धर्म और अध्यात्म में उनकी विशेष रुचि थी। वहीं अभिषेक सिंह भोजपुरी संगीत जगत से जुड़े हुए थे और अपनी पहचान बना रहे थे।दोनों दोस्तों की मौत की खबर से उनके मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा आक्रोश और दुख है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार श्रद्धांजलि संदेश साझा कर रहे हैं। परिवार के लिए यह हादसा ऐसा सदमा बनकर आया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। एक साथ दो युवाओं की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

नेपाल से लौट रहे बक्सर के दो दोस्तों की मौत से मातम, सरयू पुल पर ट्रेलर ने छीनी जिंदगी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।