Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान
Keshav Times

कैंपस नियुक्ति चयन शिविर 27 नवंबर को, आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डुमरांव, बक्सर द्वारा 27 नवंबर को कैंपस नियुक्ति चयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में गुजरात की प्रसिद्ध वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आमंत्रित किया गया है। संस्थान प्रशासन ने बताया कि यह कैंपस चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है तथा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए बेहतर रोजगार का अवसर प्रदान करेगी।

कैंपस नियुक्ति चयन शिविर 27 नवंबर को, आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

केटी न्यूज/बक्सर

कंपनी द्वारा प्रशिक्षु (अस्थायी अवधि के आधार पर) के पदों पर कुल 300 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। चयन के लिए पात्रता मानदंड में आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता के रूप में वर्ष 2015 से 2025 तक के आईटीआई पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 19,600 रुपये मासिक वेतन (सीटीसी) प्रदान किया जाएगा। कार्यस्थल वलसाड़, गुजरात रहेगा, जहां कंपनी के विभिन्न उत्पादन इकाइयों में उन्हें जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डुमरांव के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 27 नवंबर (गुरुवार) को सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से कैंपस में उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा तथा पासपोर्ट आकार के फ़ोटो साथ लाना अनिवार्य है।

कैंपस नियुक्ति चयन शिविर 27 नवंबर को, आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

प्राचार्य ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इतने बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलना युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसलिए पात्र अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।