सिकरौल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया उद्भेदन, चोरी की स्कार्पियो के साथ पांच गिरफ्तार

सिकरौल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया उद्भेदन, चोरी की स्कार्पियो के साथ पांच गिरफ्तार

- गिरोह के पास से मिला एक लैपटॉप, एक मोबाईल तथा डुप्लीकेट आरसी

- डीसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

केटी न्यूज/डुमरांव

अनुमंडल की सिकरौल पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियों, उसका फर्जी वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, एक लैपटॉप तथा एक मोबाईल के साथ गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर सिकरौल थाना क्षेत्र के घुनसारी गांव के पास से मिली।

बुधवार को डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि सिकरौल पुलिस को मंगलवार की शाम सूचना मिली थी कि एक चोरी के वाहन से कुछ युवक घुम रहे है। इस सूचना पर सिकरौल थानाध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार ने एक टीम गठित कर विभिन्न मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कराया।

इस दौरान घुनसारी गांव के पास एक स्कार्पियों जिसका नंबर बीआर 02 एएफ 1985 आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उक्त वाहन को रूकवाया तथा कागजात की मांग की तो उसमें बैठे युवकों ने पुलिस पर रौब दिखाते हुए वाहन का आरसी बुक पुलिस को थमा दिया, लेकिन पुलिस को पहले ही इसका इनपुट मिल गया था कि वाहन चोरी का है।

इसके बाद पुलिस ने गहराई से आरसी कार्ड की पड़ताल की तो वह फर्जी निकला। तब पुलिस ने वाहन में बैठे श्याम कुमार मिश्र पिता विनोद मिश्र बाबा नगर जासो रोड तथा कन्हैया यादव पिता स्व रामनाथ यादव बुधनपुरवा बक्सर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो उनलोगों ने बताया कि वाहन के संबंध में जानकारी घुनसारी के अरबिंद यादव उर्फ छोटू पिता विष्णु सिंह देंगे।

इसके बाद अभियुक्तों के निशानदेही पर अरबिंद यादव को गिरफ्तार किया गया। अरबिंद यादव ने बताया कि उक्त वाहन को श्याम कुमार मिश्र, कन्हैया यादव तथा बिट्टू पांडेय ने सासाराम के एक युवक से यह जानते हुए खरीदा था कि यह चोरी का है। तीनों इस वाहन का उपयोग शराब के अवैध कारोबार में कर रहे थे। वही फर्जी आरसी कार्ड के संबंध मंे उनलोगों ने बताया कि बक्सर पुरानी कचहरी स्थित सहेली फोटो स्टेट क दुकान संचालक

जयप्रकाश सिंह पिता स्व रामप्रकाश सिंह, मुरारपुर थाना इटाढ़ी ने बनाया था। इसके बाद पुलिस ने जयप्रकाश को भी गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक लैपटॉप, एक मोबाईल तथा तीन फर्जी आरसी कार्ड बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अरविंद यादव को अपराधिक रिकार्ड रहा है।

उस पर राजपुर तथा बक्सर नगर थाने में आर्म्स ऐक्ट तथा अन्य संगीन धाराओं में मामले दर्ज है। गिरफ्तार चोरों को आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान सिकरौल थानाध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।