चौसा में गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

चौसा क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

चौसा में गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

केटी न्यूज/चौसा

चौसा क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी इलाके में कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में एकत्र होकर किसी योजना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की।मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की पहचान मुसफिरगंज निवासी अंकित कुमार उर्फ अंकित वर्मा, मित्रलोक कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार ठाकुर उर्फ भोलू तथा सन्नी कुमार सिंह के रूप में की है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपितों को थाना लाकर पूछताछ की गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपित किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे या किसी अन्य उद्देश्य से वहां जुटे थे। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।