Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, सताने लगा हीट वेव

आग उगलती गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। न दिन में चौन है और न ही रात को सुकून की नींद। लू के थपेड़ों ने दोपहर में सड़कों पर निकलना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार की सुबह से निकली चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने शरीर को झकझोर दिया। धूप की तपिश और गर्मी का असर शहर की सड़कों पर साफ दिख रहा है।

तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, सताने लगा हीट वेव

केटी न्यूज/डुमरांव 

आग उगलती गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। न दिन में चौन है और न ही रात को सुकून की नींद। लू के थपेड़ों ने दोपहर में सड़कों पर निकलना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार की सुबह से निकली चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने शरीर को झकझोर दिया। धूप की तपिश और गर्मी का असर शहर की सड़कों पर साफ दिख रहा है।

तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, सताने लगा हीट वेव

दोपहर में सड़कें सूनी हो रही तो गांव व शहर में लोग घरों में ही रहकर धूप से बचने का प्रयास कर रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते कूलर व पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पंखे की हवा लू की तरह लग रही है। जरूरी काम से निकले लोग सिर पर गमछा से चेहरे को ढककर ही बाहर निकल रहे हैं। पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली थी, लेकिन धीरे-धीरे गर्मी का असर दोबारा से शुरू हो गया है।

तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, सताने लगा हीट वेव

सुबह सूर्य देव के दर्शन के साथ ही तेज धूप होने से गर्मी बढ़ गयी। धूप की तपिश के साथ उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग घरों से भी निकलने से कतरा रहे हैं। मौसम की तल्खी कुछ इस कदर है कि बाजारों में भी इसका असर साफ दिख रहा है। लोग खरीदारी के लिए अब शाम के समय ही निकल रहे हैं। बदन को झुलसा देने वाली चटक धूप राहगीरों को परेशान कर रही है।

तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, सताने लगा हीट वेव

धूप की तेजी लोग सहन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि शाम में सूर्य की तपिश कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। अधिकतर लोग कुलर या एसी का सहारा ले रहे हैं। वहीं गरीब लोगों के लिए पंखा ही गर्मी भगाने का एकमात्र उपाय है। वहीं बिजली ट्रिपिंग भी ज्यादा हो रही है। देर रात तक बिजली की आंखमिचौनी चलती रही। जिससे लोगों की नींद भी गायब हो रही है। गर्मी ने रात-दिन लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, सताने लगा हीट वेव

’ ठंडे पेय की दुकानों पर उमड़ रही भीड़

गर्मी की वजह से शहर में विभिन्न जगहों पर लस्सी, जूस, गन्ने का रस आदि शीतलपेय की दुकानें सज गई है़ं। दोपहर के समय घरों के बाहर निकलने वाले लोगों की शीतलपेयों की दुकानों में भीड़ उमड़ रही है़। इसमें लस्सी, गन्ने का जूस व अन्य शीतलपेय की बिक्री में इजाफा हुआ है। कई लोग शाम को इसका सेवन करने के लिए बाजारों में देखे जा सकते हैं।

तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, सताने लगा हीट वेव

’ बाहर निकलते समय शरीर को ढकना जरूरी

डॉक्टरों के अनुसार धूप में निकलते समय शरीर को ढकना जरूरी है। साथ ही अन्य मौसमों की तरह गर्मियों में भी डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो। गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करना चाहिए। कोशिश करें कि तले-भुने खाने की जगह हल्का व पौष्टिक आहार हो। कच्चे आम का पन्ना, नारियल पानी, दही, लस्सी और छाछ का भी सेवन करने से लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, सताने लगा हीट वेव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।