Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षक ने डोनेट किया तिरपाल

योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षक ने डोनेट किया तिरपाल

- शहीद पार्क में हर दिन योग करने आती है दर्जनों महिलाएं

केटी न्यूज/डुमरांव

योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षक ने डोनेट किया तिरपाल

डुमरांव में योग को बढ़ावा देने केे लिए पिछले लंबे समय से प्रयासरत योग शिक्षक सह व्याख्याता संजय कुमार सिंह का प्रयास अब रंग लाने लगा है। उनके प्रयास से अब शहर के शहीद पार्क में हर सुबह दर्जनों महिलाएं नियमित योगाभ्यास करने आ रही है। हालांकि पार्क में उन्हें खाली जमीन पर बैठ योग के अलग-अलग आसनों का अभ्यास करना पड़ता था। जिसे देखते हुए योग शिक्षक ने महिलाओं के बीच तिरपाल वितरित किया है।

योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षक ने डोनेट किया तिरपाल

अब यहा योगाभ्यास करने आने वाली महिलाओं को तिरपाल पर बैठ अभ्यास करने की सुविधा मिल गई है। जिससे उनमें उत्साह व्याप्त है। तिरपाल वितरित करने के बाद संजय ने कहा कि किसी की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म है और किसी को दान देना सबसे महान कार्य है। संजय ने कहा कि महिलाएं अब आसानी से बैठकर योग कर अपने आप को निरोग रख सकेंगी। बता दें कि शहीद पार्क में रूपा गुप्ता महिलाओं को नियमित योग सिखाती है।

योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षक ने डोनेट किया तिरपाल

जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉ सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। आगे उन्होंने बताया कि और भी सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि डुमरांव नगर की प्रत्येक महिला आकर यहां योग करें और अपने आप को फिट रखें, तभी हमारा समाज और देश आगे की तरफ बढ़ेगा। वही, नियमित योग करने वाली पिंकी पाठक ने कहा कि सहयोग करना हर मनुष्य का कर्तव्य होना चाहिए।

योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षक ने डोनेट किया तिरपाल

जबकि योग शिक्षिका रूपा गुप्ता ने कहा कि योग हमारे जीवन का अहम् हिस्सा हो गया है। यहां पर आकर कई महिलाएं अपने आप को रोगों से मुक्त करने में सफल रही है। जिसके कारण दिन प्रतिदिन यहां महिलाओं की संख्या बढ़ते जा रही है। मौके पर कोमल कुमारी, आशा देवी, श्रेया देवी, दुर्गावती देवी, माधुरी देवी, सुनीता देवी, संगीता कुमारी, सहित शांति महिला विकास समिति एवं नेहरू विकास समिति के सदस्य मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।