रसोईयां संघ ने बीआरसी के मुख्य गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन, मांगों को मजबूती से उठाया

रसोईयां संघ ने बीआरसी के मुख्य गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन, मांगों को मजबूती से उठाया

पांच लाख का बीमा व 10 हजार मानदेय समेत 11 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चतकालीन हड़ताल पर डटी है रसोईयां

केटी न्यूज/डुमरांव

अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मध्याहह्न भोजन रसोईया फ्रंट के आह्वान पर अनिश्चतकालीन हड़ताल पर डटी रसोइयों ने गुरूवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी के गेट पर प्रदर्शन कर रही रसोईयों ने 10 हजार से कम नहीं, पीछे हटने वाले हम नहीं सहित सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी रसोईयों का कहना था कि जबतक राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तबतक उनका हड़ताल जारी रहेगा।

इस दौरान रसोईयों ने अपनी मांगों को भी दुहराया। उनकी मांगों में प्रधानमंत्री पोषण योजना ( एमडीएम ) में ठेकेदारी प्रथा ( एनजीओ से खाना बनवाने ) को बंद कर स्कूलों में ही ताजा व पौष्टिक भोजन बनवा छात्रों को खिलाने, न्यूनतम मानदेय को 10 हजार रूपए करने, सभी रसोईयों को पांच लाख का दुर्घटना बीमा देने, काम के दौरान घायल होने पर इलाज के लिए राशि उपलब्ध कराने, रसोईयों को मातृत्व व विशेषावकाश का लाभ देने, उन्हें भविष्य निधि योजना का लाभ देने, 30 बच्चों पर एक रसोईयां का चयन करने, रसोईयां का चयन विद्यालय शिक्षा समिति से हटाकर डीएम या डीएम के

अधिनस्थ अधिकारी से करवाने तथा साल में महिला रसोईयां को दो सूती साड़ी तथा पुरूष रसोईयां को दो पैंट-शर्ट देने की मांग शामिल रही। रसोईयों ने कहा कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तबतक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान शशिकांत सिंह, आरती कुमारी, संजू देवी, विमला देवी, सुशीला देवी, फूल कुमारी, गीता देवी, सुनीता देवी, मुनी देवी, बीना देवी, सुधारी देवी, मीरा देवी, दुर्गावती देवी समेत कई अन्य रसोईयां उपस्थित थी।