Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

रोटरी क्लब मऊ ने समाज सेवा के लिए लिया संकल्प, सदस्यों का हुआ सम्मान

मऊ । मऊ में रोटरी क्लब मऊनाथ के सदस्यों ने समाज सेवा के लिए 1000 डॉलर का दान दिया और शिक्षा, चिकित्सा, और आपदा प्रबंधन में हर संभव सहयोग का संकल्प लिया।

रोटरी क्लब मऊ ने समाज सेवा के लिए लिया संकल्प, सदस्यों का हुआ सम्मान

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ । मऊ में रोटरी क्लब मऊनाथ के सदस्यों ने समाज सेवा के लिए 1000 डॉलर का दान दिया और शिक्षा, चिकित्सा, और आपदा प्रबंधन में हर संभव सहयोग का संकल्प लिया। एक स्थानीय प्लाजा में आयोजित सम्मान समारोह में क्लब के संस्थापक सदस्य और चार्टर्ड अकाउंटेंट शमीम साहब ने रोटरी क्लब के सदस्यों को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।  

शमीम साहब ने कहा कि गरीबों की सेवा करना रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा के प्रति जागरूकता फैलाने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद करने को सबसे बड़ा परमार्थ कार्य बताया।  

क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एच.एन. सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को सामाजिक कार्यों में अपनी क्षमता अनुसार योगदान देना चाहिए। अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह ने समाज के गरीब वर्ग की हर संभव मदद पर जोर दिया।  

इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्य, जैसे सलीम साहब, डॉ. असगर अली सिद्दीकी, तेज प्रताप तिवारी, सौरव बरनवाल, डॉ. एम. असलम, मनीष सिंह, और अन्य रोटेरियन को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव पुनीत श्रीवास्तव ने किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।