कुएं में फेंकी गई दवाओं की जांच को पहुंची राजस्व विभाग की टीम

कुएं में फेंकी गई दवाओं की जांच को पहुंची राजस्व विभाग की टीम

फोटो  कुंए में फेंकी दवाएं 

केटी न्यूज/ मऊ।

रतनपुरा प्रखंड के गुलौरी गांव निवासी अरुण कुमार सिंह डबलू के खेत में स्थित कुए में बीते दिनों सरकारी दवा फेंकी गई थी। जिसकी जांच बुधवार के दिन सदर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में की गई। जांच पड़ताल में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार तिवारी, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, नायक तहसीलदार अनुराग सिंह, कानूनगो रामकृत पासवान, आत्माराम ,लेखपाल राम भवन  मोर्य और तमाम सफाई कर्मी थे। राजस्व टीम ने जांच पड़ताल 12:00 बजे से लेकर सायं काल चार बजे तक किया और सफाई कर्मियों की मदद से लगभग 10 बोरी दवा निकाली गई। जिसे अधिकारी अपने साथ वाहनों में लादकर मुख्यालय ले गए। 

उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पतालों से जरुरतमंद को दवा नहीं मिल पा रही है। वहीं, दूसरी तरफ सरकारी दवाएं खेत के कुएं में फेंकी जा रही है। जिसकी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जांच पड़ताल शुरू करा दी है ,और  प्रकरण की स्वयं  निगरानी कर रहे हैं। उधर प्रगतिशील किसान और अरुण कुमार सिंह उर्फ डबलू ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि उनके खेत में चार पहिया वाहन से फसल को रौंद दिया गया है। वहीं, कुएं में दवांए फेंक करके उनके कुएं को जहरीला  बना दिया गया है। उनके  फसल को बर्बाद कर दिया है। तथा  सिंचाई नहीं किया जा सकता। ऐसी विकट परिस्थितियों में छतिपूर्ति दिलाई जाए। जांच पड़ताल के दौरान ग्राम पंचायत वासी सौरभ सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, बच्चा सिंह, निशान्त सिंह, अरूण कुमार सिंह तथा ग्राम प्रधान राजेश कुमार उपस्थिति थे। जिनका बयान दर्ज किया गया। कुएं से निकाली गई कुछ दवाएं एक्पायरी, तो कुछ 2024 तक वैध पाए गए।