Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह को क्या कहानी पड़ेगी जेल की रोटी..?

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नही है। अपनी एक्टिंग और डांसिंग से फैंस के दिलों में राज करने वाली अदाकारा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है।

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह को क्या कहानी पड़ेगी जेल की रोटी..?
Akshara Singh

केटी न्यूज़/दिल्ली

भोजपुरी क्वीन’ अक्षरा सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नही है। अपनी एक्टिंग और डांसिंग से फैंस के दिलों में राज करने वाली अदाकारा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में आ गई है। दरअसल खगड़िया की एक अदालत ने ‘भोजपुरी क्वीन’ अक्षरा सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह को क्या कहानी पड़ेगी जेल की रोटी..?

मामला 2018 का है।खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में स्थानीय शहीद हुए जवान किशोर कुमार मुन्ना की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।यह कार्यक्रम चंदा इकट्ठा कर के किया गया था।कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को हिस्सा लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अक्षरा सिंह ने इंटरनेट पर एक वीडियो जारी की थी।कार्यक्रम स्थल पर मानसी टेंट हाउस समेत खगड़िया के कई टेंट मालिकों से बड़े टेंट, कुर्सियां, संगीत वाद्ययंत्र और अन्य सामग्री किराए पर ली गई थी। अक्षरा सिंह नाम पर हजारों की संख्या में लोग वहां जमा हो गए।

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह को क्या कहानी पड़ेगी जेल की रोटी..?

देर रात तक जब फिल्म अभिनेत्री मंच पर नहीं आईं, तो दर्शकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आयोजक ने घोषणा की कि फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह नहीं आएंगी। उसने किसी कारणवश आने से इंकार कर दिया। धोखे का एहसास होने पर दर्शकों ने कुर्सियां ​​तोड़नी शुरू कर दी, तंबू में आग लगा दी गई, औजार तोड़ दिया। इसके बाद कई थाने की पुलिस काफी देर तक हंगामा शांत कराने में जुटी रही,  जिसमें 25 लाख से अधिक का सामान नष्ट हो गया। टेंट संचालक शुभम कुमार ने खगड़िया व्यवहार न्यायालय में एक मुकदमा दर्ज कराया।यह जानकारी अक्षरा सिंह के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे वकील ने बताई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।