डुमरांव के नये प्रभारी अंचलाधिकारी बने रमेश सिंह, बीडीओ से ग्रहण किया पदभार

डुमरांव अंचल में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक सुस्ती पर अब ब्रेक लगने की उम्मीद जगी है। बुधवार को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रमेश सिंह ने प्रभारी अंचलाधिकारी (सीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बीडीओ सह प्रभारी सीओ संदीप कुमार पांडेय से औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली।

डुमरांव के नये प्रभारी अंचलाधिकारी बने रमेश सिंह, बीडीओ से ग्रहण किया पदभार

-- सीओ के हड़ताल पर चले जाने से खाली था पद, अबतक बीडीओ संभाल रहे थे कार्यभार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी है प्रभारी सीओ

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव अंचल में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक सुस्ती पर अब ब्रेक लगने की उम्मीद जगी है। बुधवार को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रमेश सिंह ने प्रभारी अंचलाधिकारी (सीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बीडीओ सह प्रभारी सीओ संदीप कुमार पांडेय से औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली।गौरतलब है कि पिछले महीने से राजस्वकर्मियों के साथ-साथ सीओ भी हड़ताल पर चले गए थे, जिसके कारण कई अंचलों में कामकाज प्रभावित हो गया था। डुमरांव में भी यही स्थिति बनी हुई थी और यहां का अतिरिक्त प्रभार बीडीओ को सौंपा गया था।

लेकिन दोहरी जिम्मेदारी के कारण प्रखंड और अंचल, दोनों कार्यालयों के कार्यों पर असर साफ देखा जा रहा था।ऐसे में प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की और अब रमेश सिंह को प्रभारी सीओ बनाकर यहां की कमान सौंप दी गई है। उनके पदभार संभालते ही अंचल कार्यालय में हलचल तेज हो गई है और लोगों में भी उम्मीद की नई किरण जगी है। पदभार ग्रहण करने के बाद रमेश सिंह ने अंचल के सभी कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया और साफ शब्दों में निर्देश दिया कि अंचल से जुड़े सभी कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई जाएगी।स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को उम्मीद है कि नए प्रभारी सीओ के आने से जमीन संबंधी विवाद, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन अब तेज़ी से होगा। फिलहाल, डुमरांव अंचल में प्रशासनिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी रमेश सिंह के कंधों पर है और उनकी शुरुआत ने उम्मीदों को मजबूती दी है।