Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

यूपी के गाजीपुर का सजायाफ्ता बक्सर में बन गया है पंचायत शिक्षक

यूपी के गाजीपुर का सजायाफ्ता बक्सर में बन गया है पंचायत शिक्षक

- मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग में मचा हड़़कंप, जांच में जुटा शिक्षा विभाग

- 2003 में गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाने के लौडीहा निवासी संजय राय पर दर्ज हुआ था हत्या का मामला, 31 मई 2023 को कोर्ट ने सुनाया है सजा

केटी न्यूज/बक्सर

यूपी के गाजीपुर का सजायाफ्ता बक्सर में बन गया है पंचायत शिक्षक

उत्रप्रदेश के गाजीपुर जिले का एक सजायाफ्ता बक्सर के फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र पर यहां नियोजित शिक्षक बन गया है। गाजीपुर कोर्ट ने पिछले वर्ष उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिसके बाद वह लंबी छुट्टी पर चला गया है। इस मामले में उसी गांव के विनोद राय नामक एक व्यक्ति ने बक्सर डीईओ अनिल कुमार द्विवेदी को आवेदन दे मामले की जानकारी दी है तथा उक्त फर्जी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।

यूपी के गाजीपुर का सजायाफ्ता बक्सर में बन गया है पंचायत शिक्षक

इसकी जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। डीईओ ने सदर प्रखंड के बीईओ को इसका जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामला सदर प्रखंड के बड़का नुआंव पंचायत के प्राथमिक विद्यालय तुर्क चकिया में पद स्थापित नियोजित शिक्षक संजय राय का है। आवेदन देने वाले विनोद राय की माने तो उस पर गाजीपुर के करमुद्दीन थाने में हत्या के आरोप में कांड संख्या 89/03 दर्ज हुआ था।

यूपी के गाजीपुर का सजायाफ्ता बक्सर में बन गया है पंचायत शिक्षक

जिसके बाद वह भागकर बक्सर में छिपा था तथा यहां के आवासीय प्रमाण पत्र पर नियोजित शिक्षक बन बैठा। इधर पिछले वर्ष 31 मई 2023 को गाजीपुर कोर्ट ने उस पर लगे आरोप को सही पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिसके बाद वह विभाग आंखों में धूल झोंकते हुए लंबी छुट्टी पर चला गया था। डीईओ ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर शिक्षक को निलंबित किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।