नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से तेज-तर्रार युवा नेता और बाकिंपुर (पटना) के विधायक नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की नियमावली के अनुसार हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें इस पद के लिए एकमात्र नामांकन नितिन नवीन का हुआ। इसके पश्चात विधिवत रूप से उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इससे पूर्व यह दायित्व जे.पी. नड्डा के पास था।

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बक्सर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

-- कम उम्र में पार्टी की शीर्ष कमान मिलने पर बिहार सहित देशभर में उत्साह, अहिरौली पार्टी कार्यालय में रंग-गुलाल और मिठाई वितरण

केटी न्यूज/बक्सर

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से तेज-तर्रार युवा नेता और बाकिंपुर (पटना) के विधायक नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की नियमावली के अनुसार हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें इस पद के लिए एकमात्र नामांकन नितिन नवीन का हुआ। इसके पश्चात विधिवत रूप से उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इससे पूर्व यह दायित्व जे.पी. नड्डा के पास था।नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद पूरे देश में, विशेषकर बिहार भाजपा में, उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पार्टी के इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी कम उम्र में किसी विधायक और मंत्री को संगठन की सर्वाेच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह निर्णय पार्टी के भविष्य और युवा नेतृत्व पर शीर्ष नेतृत्व के भरोसे को दर्शाता है।इसी खुशी और गौरव के माहौल में बक्सर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय अहिरौली में उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। बक्सर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी देशभर में नए आयाम स्थापित करेगी।इस अवसर पर निर्भय राय, रमेश गुप्ता, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनन्जय त्रिगुण, मनोज पांडेय, दीपक पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा, दिलीप चन्द्रवंशी, संध्या पाण्डेय, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, कंचन जयसवाल, प्रिया राय, नीलम सहाय, ब्रजेश चौबे, अतिशय लाल, भगवान त्यागी, विनोद उपाध्याय, श्रीकांत तिवारी, बटेश्वर मिश्रा, मदन दुबे, भास्कर सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।