बक्सर में 24 मार्च को विशेष रोजगार शिविर, 200 युवाओं को मिलेगा मौका
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार आगामी 24 मार्च को जिला नियोजनालय द्वारा एक विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
__ जिला नियोजनालय परिसर में होगा चयन, 10वीं, 12वीं व आईटीआई पास युवक कर सकते हैं भागीदारी
केटी न्यूज/बक्सर
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार आगामी 24 मार्च को जिला नियोजनालय द्वारा एक विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।इस रोजगार शिविर में एक निजी ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। कंपनी द्वारा मशीन संचालक के पद के लिए कुल 200 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 13 हजार रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी का 10वीं, 12वीं या आईटीआई (किसी भी ट्रेड) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कार्यस्थल गुजरात राज्य में होगा तथा यह अवसर केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है।नियोजनालय द्वारा बताया गया है कि चयन प्रक्रिया शिविर स्थल पर ही तत्काल आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ अद्यतन जीवनवृत्त (बायोडाटा) एवं आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, जबकि जिला नियोजनालय इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा।प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य एवं बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उपलब्ध अवसर का लाभ उठाए।

