डुमरांव के चर्चित चिकित्सक डॉक्टर रजनीकांत पांडेय का निधन, डॉक्टरों ने जताया शोक

डुमराव के चर्चित चिकित्सा रहे डॉक्टर रजनीकांत पांडेय का निधन हो गया है। उनका निधन बुधवार की सुबह पैतृक घर डुमरांव के खिरौली में हुआ।

डुमरांव के चर्चित चिकित्सक डॉक्टर रजनीकांत पांडेय का निधन, डॉक्टरों ने जताया शोक

केटी न्यूज/ डुमरांव

 डुमरांव के चर्चित चिकित्सक  डा. रजनीकांत पाण्डेय का निधन हो गया है। उनका निधन बुधवार सुबह डुमरांव के खिरौली में हुआ। 88 बसंत के जीवन पर कर चुके थे और 0उन्होंने अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र बड़े पुत्र संजय पाण्डेय रांची में सीए और दूसरे पुत्र पप्पू पाण्डेय प्रोफेसर है।  नाती-पोता से परिवार भरा हुआ है। करीब पांच दशक से अधिक समय तक वे  डुमरांव के हरिजी के हाता में निजी क्लीनिंक का संचालन कर मरीजों का कुशल इलाज करते थे। उनकी गिनती  डुमरांव ही नहीं बल्कि बक्सर जिले के अच्छे फिजिशियन में होती थी। यही कारण है कि दूर-दूर से मरीज़ उनके यहाँ उपचार प्रक्रिया को अंजाम देते थे। उनके निधन की खबर ही मेडिकल जगत में शोक की लहर दौड़ गई और मातपुरर्सी करने वाले डॉक्टर और बुद्धिजीवियों का जमावड़ा उनके दरवाजे पर लग गया। शहर के डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव, डा. अजय कुमार सिंह, डा. राजीव झा, डा. लीना कुमारी, डेंटल चिकित्सक डॉ. हिमांशु पाण्डेय, डॉ. विनीश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विरेन्द्र राम,  डॉ. शोभा सिंह, डॉ. सुमित सौरव, डॉ. अजित किशोर, मजोज सिंह, टुन्ना सिंह समेत डॉक्टर और बुद्धिजीवियों ने गहरा शोक व्यक्त किये है।