जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
प्रखंड क्षेत्र के कुलमनपुर गांव में लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में बुधवार को जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व जीविका मित्र मंजू द्विवेदी ने किया।

केटी न्यूज/केसठ

अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने गांव के घर-घर जाकर 18 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि 6 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के दिन सभी कार्यों को छोड़कर पहले मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं।
दीदियों ने भ्रमण के पहले मतदान, फिर जलपान, लोकतंत्र की पहचान, मतदान हमारा सम्मान। अभियान के अंत में जीविका दीदियों ने महिलाओं और पुरुषों दोनों को निश्चित रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।
मौके पर धर्मशीला देवी, देवंती देवी, सविता देवी, रिंकु देवी, माधुरी देवी, पूजा देवी, रेणु देवी, शारदा देवी, राजकुमारी देवी, लीलावती देवी सहित कई जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।