58वें सप्ताह में भोजन बैंक ने परोसा सेवा का प्रसाद

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर ने रविवार को अपने 58वें साप्ताहिक सेवा अभियान के तहत गरीबों और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।

58वें सप्ताह में भोजन बैंक ने परोसा सेवा का प्रसाद

__ गरीबों और जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन, समाजसेवियों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

केटी न्यूज/बक्सर

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर ने रविवार को अपने 58वें साप्ताहिक सेवा अभियान के तहत गरीबों और जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क भोजन वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज वर्मा, न्यू स्वर्णकार एसोसिएशन, मदन वर्मा तथा हाफी इमरान सामशी ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों और शिक्षकों ने संस्थान के कार्यों की जमकर सराहना की।

भुआली वर्मा, ललन राम, शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा तथा प्रभात शर्मा ने कहा कि भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान जिस समर्पण भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रहा है, वह वास्तव में प्रेरणादायी है।उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना को यह संस्थान साकार कर रहा है और ऐसे कार्यों में समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में कई लोगों ने आर्थिक एवं खाद्य सामग्री के रूप में योगदान दिया। आर्थिक सहयोग देने वालों में शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा, शिवानंद उपाध्याय, जय राम सिंह, संजय कुमार सोनी, राहुल वर्मा (आर आर एग्रीमेंट), अजय कुमार गुप्ता तथा रोहित ब्रह्मर्षि (अर्जुनपुर) शामिल रहे। वहीं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में भुआली वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान राजेश गुप्ता (सेठजी), सोनू वर्मा, शिक्षक अर्जुन, चंदू सिंह, प्रीतम कुमार समेत कई गणमान्य लोग एवं अभिभावक मौजूद रहे। अंत में संस्थान के अनिल कुमार वर्मा, चंदन वर्मा एवं शिक्षक अजित कुमार (बालाजी) ने सभी सहयोगकर्ताओं और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की एक खास पहल के तहत भुआली वर्मा, मनोज वर्मा, पप्पू खान एवं मुस्ताक अंसारी ने भोजन बैंक टीम के साथ मिलकर गौ ग्रास अर्पित कर गौ सेवा भी की। संस्थान के अध्यक्ष दीनानाथ जी, पप्पू खान, मुस्ताक अंसारी तथा मार्गदर्शन टीम के शिवम राय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी रविवार 24 मई को सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कराने के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।