केसठ के प्राचीन शिव मंदिर में 24 मई से गूंजेगी श्रीराम कथा

स्थानीय पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 24 मई से पांच दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा मंदिर परिसर को सजाने-संवारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर के पुजारी रामेश्वर दुबे उर्फ जालिम दुबे ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 24 मई 2026 से शुरू होकर 28 मई 2026 तक चलेगा।

केसठ के प्राचीन शिव मंदिर में 24 मई से गूंजेगी श्रीराम कथा

केटी न्यूज/केसठ ।  

स्थानीय पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 24 मई से पांच दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा मंदिर परिसर को सजाने-संवारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर के पुजारी रामेश्वर दुबे उर्फ जालिम दुबे ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 24 मई 2026 से शुरू होकर 28 मई 2026 तक चलेगा। कथा के दौरान अयोध्या से पधार रहे प्रसिद्ध कथा वाचक एवं बक्सर वाले मामा जी के कृपापात्र श्री युगल किशोर शरण उर्फ चंचल दास जी महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन प्रतिदिन दो सत्रों में किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रद्धालु कथा श्रवण कर सकेंगे। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामीण जनता, केसठ के सहयोग से किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी ने क्षेत्र के लोगों एवं सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।ग्रामीणों ने बताया कि कथा आयोजन को लेकर गांव और बाजार क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।