भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान 27 से
भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अहिरौली में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन महामंत्री धनंजय कुमार त्रिगुण ने किया।


केटी न्यूज/बक्सर
भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अहिरौली में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन महामंत्री धनंजय कुमार त्रिगुण ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह मौजूद रहीं।बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बताया कि आगामी 27 एवं 28 मई को बक्सर स्थित बगीचा मैरिज हॉल में दो दिवसीय जिला स्तरीय भाजपा वर्ग प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम विधान परिषद सदस्या निवेदिता सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान के सफल संचालन के लिए पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है। समिति में बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 12 वर्ग संचालित किए जाएंगे, जिन्हें प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के लिए रात्रि विश्राम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंप दिए गए हैं।बैठक में जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, लक्ष्मण शर्मा, निर्भय राय, रमेश गुप्ता, सुधा गुप्ता, इंदु देवी, संध्या पांडेय, सतीश चंद्र त्रिपाठी, ओम ज्योति भगत, पिंकी पाठक, अविनाश पांडेय, सुनील सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

