सूने घर को बनाया निशाना, इन्वर्टर-बैट्री समेत कई सामान चोरी
नावानगर थाना क्षेत्र के नोनफर गांव में बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने इन्वर्टर, बैट्री, पानी मोटर सहित कई कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब गृह स्वामी किसी जरूरी कार्य से आरा स्थित अपने आवास गए हुए थे। जानकारी के अनुसार नोनफर गांव निवासी दिलीप कुमार सुबह जब वापस अपने घर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए, तो गेट के पास रखा इन्वर्टर और बैट्री गायब मिला।


केटी न्यूज/नावानगर।
नावानगर थाना क्षेत्र के नोनफर गांव में बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने इन्वर्टर, बैट्री, पानी मोटर सहित कई कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब गृह स्वामी किसी जरूरी कार्य से आरा स्थित अपने आवास गए हुए थे। जानकारी के अनुसार नोनफर गांव निवासी दिलीप कुमार सुबह जब वापस अपने घर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए, तो गेट के पास रखा इन्वर्टर और बैट्री गायब मिला। इसके बाद घर के अन्य हिस्सों की जांच करने पर बिजली से जुड़े उपकरण, पानी मोटर समेत कई सामान चोरी होने का पता चला।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। पीड़ित गृह स्वामी ने मामले को गंभीर बताते हुए नावानगर थाना में आवेदन देकर गांव के ही मुन्ना चौधरी और भोला चौधरी को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में चोरी की घटना में दोनों की संलिप्तता की आशंका जताई गई है। मामले की पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गृह स्वामी के आवेदन पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

