महाविद्यालय में अनुशासन सुदृढ़ करने को प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में परिसर के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से प्रॉक्टोरियल बोर्ड (अनुशासनात्मक समिति) का गठन किया गया है। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यालय आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

महाविद्यालय में अनुशासन सुदृढ़ करने को प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन

केटी न्यूज/बक्सर

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में परिसर के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से प्रॉक्टोरियल बोर्ड (अनुशासनात्मक समिति) का गठन किया गया है। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यालय आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।जारी आदेश के अनुसार महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को संस्थान के नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा परिसर में अनुशासित व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल के लिए अनुशासन अत्यंत आवश्यक है।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड का गठन किया गया है, जो महाविद्यालय परिसर में अनुशासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।गठित प्रॉक्टोरियल बोर्ड में स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार यादव को सचिव बनाया गया है। वहीं अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता कुमारी तथा स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन शंकर पाठक को समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह समिति परिसर में छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर रखेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम भी उठाएगी।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार समिति का मुख्य उद्देश्य परिसर में अनुशासन बनाए रखना, शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करना तथा छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति के लिए अनुशासन और सकारात्मक माहौल बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गठन से परिसर में अनुशासन व्यवस्था और मजबूत होगी तथा छात्र-छात्राएं पढ़ाई पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से महाविद्यालय के नियमों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।