Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

मेहनत व ईमानदारी के बदौलत ही मिलेगी सफलता - प्रो शंभूनाथ

मेहनत व ईमानदारी के बदौलत ही मिलेगी सफलता - प्रो शंभूनाथ

एसएम कॉलेज में प्राणी विज्ञान संकाय के छात्राओं को दी गयी विदाई, आयोजित हुआ कार्यक्रम

केटी न्यूज/डुमरांव 

मेहनत व ईमानदारी के बदौलत ही मिलेगी सफलता - प्रो शंभूनाथ

स्थानीय सुमित्रा महिला कॉलेज में शुक्रवार को स्नातक प्राणी विज्ञान संकाय के छात्राओं को विदाई दी गयी है। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम और मां सरस्वती की वंदना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।

मेहनत व ईमानदारी के बदौलत ही मिलेगी सफलता - प्रो शंभूनाथ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शंभूनाथ शिवेंद्र ने अपने अध्ययन काल के सुखद क्षणों को स्मरण करते हुए खुशी जतायी और कॉलेज छोड़ने वाली छात्राओं के गम को अपने मानस पटल पर परिलक्षित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमेशा मेहनत और ईमानदारी के बदौलत ही सफलता मिलती है। वहीं प्रोफेसर डॉ सुभाष चंद्रशेखर ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट फॉर्मूला नही होता है।

मेहनत व ईमानदारी के बदौलत ही मिलेगी सफलता - प्रो शंभूनाथ

छात्राएं अपना लक्ष्य तय कर ऊंचाइयों की उड़ान भरे और अपने अध्ययन के बदौलत बेहतर भविष्य संवारते हुए अनुशासित जीवन से राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे। उन्होंने छात्राओं को कॉलेज से हमेशा जुड़े रहने का सलाह दिया तथा कहा कि कॉलेज उनके उत्थान के लिए हमेशा तत्पर है और रहेगा। इसके साथ उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेहनत व ईमानदारी के बदौलत ही मिलेगी सफलता - प्रो शंभूनाथ

इस दौरान छात्राओं ने भी अपने अध्ययन काल के अनुभवों को साझा किया। कॉलेज प्रशासन द्वारा आगत अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो शंभूनाथ शिवेंद्र ने किया जबकि संचालन प्रो डॉ सुभाष चंद्रशेखर ने किया। समारोह का आयोजन जूनियर छात्राओं द्वारा किया गया।

मेहनत व ईमानदारी के बदौलत ही मिलेगी सफलता - प्रो शंभूनाथ

मौके पर डॉ किरण सिंह, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ अमृता सिंह, प्रो श्रीकांत सिंह, डॉ अर्चना सिंह के अलावे जूनियर छात्रा चंचल, तमन्ना, साधना, मनीषा, नेहा, ज्योति, पूजा, काजल, खुशी आदि उपस्थित रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।