Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं की नहीं होने दी जाएगी कमी - अश्विनी चौबे

खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं की नहीं होने दी जाएगी कमी - अश्विनी चौबे

- केंद्रीय मंत्री ने संसदीय क्षेत्र के 170 प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया सम्मानित 

केटी न्यूज/बक्सर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में शामिल होने वाले संसदीय क्षेत्र के 170 प्रतिभावान खिलाड़ियों, कोच, शारीरिक शिक्षकों आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंनें कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं की नहीं होने दी जाएगी कमी - अश्विनी चौबे

यह खेल प्रतिभा को तराशने का बेहतर प्लेटफार्म बना है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के हाथों से प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ खिलाड़ियों को सम्मानित करने का यह पहला कार्यक्रम था। कार्यक्रम का आयोजन एमपी हाई स्कूल में किया गया। इस सम्मान समारोह में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी भी

खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं की नहीं होने दी जाएगी कमी - अश्विनी चौबे

शामिल थे। सम्मान समारोह में विभिन्न खेलों के पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में खेलों को लेकर सकारात्मक बदलाव आया है। खेलो इंडिया अभियान मील का पत्थर बना है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में भारत शानदार प्रदर्शन कर रहा है। सम्मान पाने वालों में पावर लिफ्टिंग, वॉलीबॉल, कराटे, खो खो कबड्डी, बुशु, स्केटिंग, जुडो, बैडमिंटन, ताइक्वांडो,

खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं की नहीं होने दी जाएगी कमी - अश्विनी चौबे

बॉक्सिंग क्रिकेट, हेड बॉल, हॉकी आदि के खिलाड़ी थे। समारोह में विभिन्न खेलों के कोच, शारीरिक शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एमपी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्र, लोकसभा प्रभारी अनिल स्वामी, राजवंश सिंह, विजय कुमार सिंह, रामपुकार सिंह, निर्भय राय, पूनम रविदास, श्रीमननारायण तिवारी, मीना कुशवाहा, इंदु देवी,  जयप्रकाश राय, राहुल आनंद, सुल्तान, धनंजय राय, प्रकाश पांडेय, दीपक सिंह, हीरामन पासवान आदि उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।