उत्कृष्ट प्रदर्शन से खिले चेहरे, ओरेकल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित

प्रखंड के तियरा स्थित ओरेकल पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्ण माहौल में घोषित किया गया। परिणाम घोषणा के साथ ही विद्यालय परिसर में खुशी और उमंग का वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की, जिससे उनके अभिभावकों और शिक्षकों में भी गर्व का भाव नजर आया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन से खिले चेहरे, ओरेकल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित

केटी न्यूज/राजपुर :-

प्रखंड के तियरा स्थित ओरेकल पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्ण माहौल में घोषित किया गया। परिणाम घोषणा के साथ ही विद्यालय परिसर में खुशी और उमंग का वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की, जिससे उनके अभिभावकों और शिक्षकों में भी गर्व का भाव नजर आया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं और अब वे अगले वर्ग में प्रवेश करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक इंजीनियर जितेन्द्र कुमार साह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम और सही मार्गदर्शन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूजा कुमारी ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र ही देश के भविष्य हैं। उनकी प्रगति और सफलता से ही देश का विकास संभव है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। शिक्षकों में श्रीराम पाण्डेय, वसंत कुमार, शिव प्रकाश यादव, उमाशंकर वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, कृष्णा कुमार गुप्ता, खुशबू शर्मा, ज्योति कुमारी, नेहा सिंह, निशा यादव, पूजा कुमारी, रूबी कुमारी एवं खुशबू सिंह समेत अन्य शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ, जिसने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और भी प्रेरणादायक बना दिया।