Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

हर हाथ को हुनरमंद बनाना है प्रधानमंत्री का लक्ष्य - अश्विनी चौबे

हर हाथ को हुनरमंद बनाना है प्रधानमंत्री का लक्ष्य - अश्विनी चौबे

- केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास से लगे सांसद रोजगार मेला में 982 ने कराया रजिस्ट्रेशन, चयनित उम्मीद्वारों को मंत्री के हाथों मिला ऑफर लेटर 

केटी न्यूज/बक्सर 

रविवार को एमपी उच्च विद्यालय परिसर में सांसद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जहां पूरे दिन जिले के युवा अपना रजिस्ट्रेशन कराते रहे। ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन के साथ ही मेला के दौरान भी ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर काउंटर बनाया गया था। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के हाथों 30 चयनित

हर हाथ को हुनरमंद बनाना है प्रधानमंत्री का लक्ष्य - अश्विनी चौबे

प्रतिभागियों को ऑफर लेटर दिया गया। यह रोजगार मेला कुएस्स कंपनी के माध्यम से लगाया गया था। जो चयनित प्रतिभागियों को एमेजन, टाटा मोटर्स, डेक्सिन जैसी कंपनियों में रोजगार उपलब्द्ध कराएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी

हर हाथ को हुनरमंद बनाना है प्रधानमंत्री का लक्ष्य - अश्विनी चौबे

अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। सरकारी व निजी क्षेत्र में मौके तेजी से बढ़े हैं। साथ ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में शुरू की गई कौशल विकास की योजनाएं आज मील का पत्थर साबित हो रही है। केंद्र सरकार हर हाथ को हुनरमंद बना रही है। मेले में चयनित उम्मीदवारों को नोएडा, चेन्नई, पटना, नई दिल्ली आदि जगहों पर काम करने का ऑफर मिला। 12 सौ

हर हाथ को हुनरमंद बनाना है प्रधानमंत्री का लक्ष्य - अश्विनी चौबे

से अधिक युवाओं ने ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराया था। योग्यता के आधार पर 8 सौ को शार्ट लिस्ट किया गया। दोपहर तक चयनित 30 युवाओं को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने ऑफर लेटर दिया। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।