Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

ननिहाल आई 8 वर्षीय किशोरी की छेरा नदी में डूबने से मौत, पसरा मातम

ननिहाल आई 8 वर्षीय किशोरी की छेरा नदी में डूबने से मौत, पसरा मातम

तीन-चार घंटे बाद नदी में उतराया मिला शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

केटी न्यूज/नावानगर

रविवार को सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के बाली गांव के पास छेरा नदी मंे डूबने से एक 8 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। किशोरी अभी कुछ दिन पहले ही अपनी मां के साथ अपने ननिहाल बाली गांव आई थी। सुबह में उसकी मां कपड़ा धोने छेरा नदी में गई थी। पीछे-पीछे वह भी नदी के किनारे पहुंच गई। इधर मां कपड़ा धो रही थी उधर वह खेलते खेलते गहरने पानी में चली गई और डूब गई।

ननिहाल आई 8 वर्षीय किशोरी की छेरा नदी में डूबने से मौत, पसरा मातम

उसके डूबने की भनक तक उसकी मां को नहीं लगी। वह सोंची कि किशोरी घर चली गई है। लेकिन कपड़ा धोने के बाद जब वह घर लौटी तो पता चला कि उसकी बेटी नहीं आई है। तब ग्रामीण गोताखोरों ने उसकी तलाश नदी में की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। तीन चार घंटों के बाद उसका शव नदी में उतराया मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान

ननिहाल आई 8 वर्षीय किशोरी की छेरा नदी में डूबने से मौत, पसरा मातम

भोजपुर जिले के आरा के समीप के छोटकी सासाराम के धनजी पासवान की पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अपनी मां सुनीता देवी के साथ कुछ दिन पहले ही ननिहाल आई थी। लेकिन रविवार को वह छेरा नदी में डूब गई। इस घटना के

ननिहाल आई 8 वर्षीय किशोरी की छेरा नदी में डूबने से मौत, पसरा मातम

बाद गांव में कोहराम मच गया है। सबसे बुरा हाल किशोरी की मां का था। वह घटना के बाद से ही बेसुध हो गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।