Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 जख्मी, गंभीर रूप से जख्मी चार को किया गया रेफर

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 जख्मी, गंभीर रूप से जख्मी चार को किया गया रेफर

- गुरूवार की सुबह कोरानसराय नारायणपुर मार्ग पर मठिला सनकी पुल की है घटना, चालक फरार

- कजियां लहना से मजदूरों को बैठा कोरानसराय आ रही थी पिकअप 

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय नारायणपुर मार्ग पर मठिला गांव से पश्चिम सनकी पुल के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन बीच सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप पर सवार 20 मजदूर जख्मी हो गए है। जिनमें चार को गंभीर चोटें आई है। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है। वही अन्य जख्मियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। घटना गुरूवार की सुबह करीब नौ बजे की है। घटना के बाद चालक अपना वाहन छोड़ फरार हो गया है।

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 जख्मी, गंभीर रूप से जख्मी चार को किया गया रेफर

वही सूचना मिलते ही कोरानसराय पुलिस मौके पर पहुंच जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है। सभी जख्मी मजदूर कजियां व लहना गांव के है। इस घटना के बाद उनके परिजनों में अफरा तफरी का माहौल था। सभी अपने परिजनों के कुशल जानने के लिए दौड़े भागे डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को सुबह एक पिकअप सिकरौल थाना क्षेत्र के कजिया गांव से कुछ मजदूरों को बैठा लहना गई। वहां से भी

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 जख्मी, गंभीर रूप से जख्मी चार को किया गया रेफर

मजदूरों को पिकअप में बैठाया गया। कुल 20 मजदूर पिकअप पर सवार थे। उन्हें कोरानसराय आना था। इसी दौरान सनकी पुल पर किसी बाइक चालक को बचाने में पिकअप चालक अपना संतुलन खो बैठा तथा पिकअप बीच सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी अरविंद सिंह की माने तो पिकअप का डाला नीचे और चक्का उपर हो गया था। जिसमें मजदूर दब गए थे। हालांकि राहगीरों ने तत्काल पिकअप को सीधा कर मजदूरों को बाहर निकाला तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर जख्मी मजदूरों की चीख पुकार मच गई थी। हालांकि कोरानसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मजदूरों को अस्पताल पहूचाया।

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 जख्मी, गंभीर रूप से जख्मी चार को किया गया रेफर

जख्मी मजदूरों में छठू बिंद, अक्षय चौधरी, रामेश्वर पासवान, गदल पासवान, रामजी बिंद, मनू कुमार, अखिलेश पासवान, राधेश्याम पासवान, परशुराम यादव, रौशन पासवान, श्रवण पासवान, नंदजी सिंह, साहेब बिंद, राकेश सिंह, प्रमोद राम, राकेश कुमार, ओसीहर पासवान, सियाराम पासवान, नरेन्द्र राम व सरोज कुमार शामिल है। इनमें प्रमोद राम, राकेश कुमार, ओसीहर पासवान व राकेश सिंह को रेफर किया गया है। कोरानसराय थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।