बिहार खेल विश्वविद्यालय में नामांकन शुरू, खेल व शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए जारी हुई सूचना

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर ने विभिन्न खेल एवं शारीरिक शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार खेल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है।

बिहार खेल विश्वविद्यालय में नामांकन शुरू, खेल व शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए जारी हुई सूचना

केटी न्यूज/बक्सर

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर ने विभिन्न खेल एवं शारीरिक शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार खेल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है।विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) चार वर्षीय कोर्स है, जिसमें कुल 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह पाठ्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो खेल प्रशिक्षण, फिटनेस, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।

इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर पीजीडीएससी (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग) एक वर्षीय पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इस पाठ्यक्रम के तहत एथलेटिक्स, क्रिकेट, बास्केटबॉल, कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेलों को शामिल किया गया है। प्रत्येक खेल विधा में 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस प्रकार कुल 100 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा।वहीं, खेल प्रशासन एवं आयोजन प्रबंधन में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी उपलब्ध कराया गया है। इस कोर्स के लिए कुल 20 सीटें तय की गई हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। नामांकन से संबंधित पात्रता, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया, शुल्क संरचना एवं अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।बक्सर जिला शारीरिक शिक्षा विभाग के सूचना उपाधीक्षक ने बताया कि जिले के खेल प्रतिभाओं के लिए यह बेहतर अवसर है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए खेल शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारें।