बीईओ ने किया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण, खामी उजागर
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम ने शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर हुई, बीईओ ने सुधार को लेकर उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिया। बीईओ ने प्लस टू उच्च विद्यालय कतिकनार,मध्य विद्यालय दसियांव एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय केसठ का निरीक्षण किया।

केटी न्यूज/केसठ

इस दौरान बीईओ ने विद्यालय में प्रशासनिक, शैक्षणिक व्यवस्था, स्वच्छता समेत अन्य गतिविधियों की जानकारियां ली। इसके अलावा वर्ग कक्ष में जाकर छात्र छात्राओं से पढ़ाई की व्यवस्था संबंधी पूछताछ की। विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से बच्चों को मिल रहे मध्यान्ह भोजन, स्वच्छता, पेय जल की व्यवस्था समेत स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
उन्होंने विद्यालय के विकास को लेकर प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने गुणवतापूर्ण शिक्षा के बिंदुओं का पालन करने को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति ठीक थी। उन्होंने शौचालय की सफाई एवं विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को लेकर प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया।
मध्य विद्यालय दसियांव में विधि व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग किया है। स्पष्टीकरण का जवाब तीन दिन के अंदर देने को लेकर निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय दसियांव में घोर अनियमितता एवं आदेश की अवहेलना पाई गई।