27 मई को बक्सर में लगेगा रोजगार शिविर

जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 27 मई को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा।

27 मई को बक्सर में लगेगा रोजगार शिविर

__ चार बड़ी कंपनियों में 395 पदों पर होगी भर्ती, मौके पर ही होगा चयन

केटी न्यूज/बक्सर

जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 27 मई को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न निजी कंपनियां अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार मौके पर ही चयन करेंगी।रोजगार शिविर में प्रमुख रूप से चार कंपनियां भाग लेंगी। पहली कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड है, जिसमें असेम्बली लाइन ऑपरेटर के 70 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस पद के लिए दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा तथा बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

\चयनित अभ्यर्थियों को पुणे, महाराष्ट्र स्थित चिंचवड़ में कार्य करना होगा। कंपनी की ओर से आवासीय सुविधा एवं सुरक्षा जूते भी उपलब्ध कराए जाएंगे।दूसरी कंपनी आईटीसी लिमिटेड है, जिसमें मशीन ऑपरेटर के 25 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट तथा इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कार्यस्थल कर्नाटक के मालूर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में होगा।तीसरी कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स है, जिसमें मोबाइल असेम्बली कार्य के लिए 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें मोबाइल चिप एवं अन्य पुर्जों की फिटिंग का कार्य कराया जाएगा।इस पद के लिए दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, स्नातक तथा बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कार्यस्थल कर्नाटक के नरसापुरा औद्योगिक क्षेत्र में होगा।

इसके अलावा मदरसन कंपनी द्वारा नोएडा स्थित इकाई में विनिर्माण एवं उत्पादन कार्य के लिए 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं हुआ है, वे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ शिविर में शामिल हो सकते हैं। शिविर में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।